तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत, कई घंटे तक केबिन में फंसा रहा शव

0
6

रायगढ़ जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजेडबरी के पास तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में हाईवा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY